मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, 1.79 करोड़ के सामान और सोना जब्त।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय


मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग (एयरपोर्ट कमिश्नरेट, मुंबई कस्टम्स ज़ोन–III) ने 1 और 2 मई 2026 के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के सामान और सोने की तस्करी का पर्दाफाश किया है।


कस्टम्स अधिकारियों ने स्पॉट और APIS प्रोफाइलिंग के आधार पर कुल तीन मामले दर्ज किए। पहले दो मामलों में दुबई से Emirates की फ्लाइट EK-502 से आए दो यात्रियों के पास से इलेक्ट्रॉनिक सामान, कॉस्मेटिक उत्पाद और सिगरेट बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब 84.37 लाख रुपये है।


इनमें से एक मामले में तलाशी के दौरान अधिकारियों को विमान के पिछले हिस्से के दोनों लैवेटरी के कमोड से भूरे टेप में लिपटे 8 पैकेट मिले, जिनमें यह सामान छिपाया गया था।


तीसरे मामले में दुबई से SpiceJet की फ्लाइट SG-5114 से आए एक यात्री के पास से 695 ग्राम 24 कैरेट कच्चा सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 95.32 लाख रुपये है। इस मामले में यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।


कस्टम्स विभाग ने सभी मामलों में आगे की जांच शुरू कर दी है और तस्करी के नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पांच राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले सट्टा बाजार गरम, किसकी बनेगी सरकार पर बड़े दांव।

मुंबई वार्ता संवाददाता पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के...