मुंबई को बड़ी राहत: भारी बारिश के बाद तानसा झील लबालब, बांध के गेट खोले गए।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई और आसपास के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद मुंबई को पेयजल उपलब्ध कराने वाली प्रमुख तानसा झील बुधवार सुबह करीब 8:51 बजे लबालब भरकर ओवरफ्लो हो गई। जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र तानसा बांध के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ना शुरू किया।


तानसा झील मुंबई को पानी उपलब्ध कराने वाले सात प्रमुख जलाशयों में से एक है। इसके भर जाने से शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को बड़ी राहत मिली है। इससे पहले विहार और तुलसी झीलें भी इस मानसून में भर चुकी हैं, जबकि लगातार बारिश के कारण अन्य जलाशयों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।


बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि तानसा झील की अधिकतम भंडारण क्षमता 14,508 करोड़ लीटर है। झील के ओवरफ्लो होने के बाद बांध से नियंत्रित तरीके से पानी छोड़ा जा रहा है, ताकि जलस्तर सुरक्षित बना रहे और किसी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न न हो।


लगातार हो रही बारिश के चलते मुंबई के सभी जलाशयों में पानी का भंडार लगातार बढ़ रहा है, जिससे आने वाले महीनों में शहर की पेयजल आपूर्ति को लेकर चिंता काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के कूपर अस्पताल में एक्स-रे मशीनें ठप, मरीजों को निजी केंद्रों पर जांच कराने की मजबूरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के विले पार्ले स्थित बीएमसी...

मुंबई में स्तन कैंसर जांच अभियान ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 27,866 महिलाओं की हुई स्क्रीनिंग।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन...

मुंबई में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा बड़ा बदलाव, बीएमसी बनाएगी चरणबद्ध नई स्वास्थ्य नीति : आयुक्त अश्विनी भिडे।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) नागरिकों को विश्वस्तरीय,...