मुंबई भाजपा का ‘आवाज़ मुंबईकरों का, संकल्प भाजपा का’ 3 दिवसीय घर चलो अभियान कल से शुरू होगा।

Date:

■ नागरिकों के सुझावों, अपेक्षाओं और राय को जानने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से एक व्यापक जनसंपर्क अभियान – मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक अमित साटम।

■ भाजपा कार्यकर्ता घर-घर, रेलवे स्टेशन, कॉलेजों व पूरे मुंबई में जाएंगे- विधायक अमित साटम.

■ शुक्रवार सुबह विधायक अमित साटम नेशनल पार्क में, दोपहर में पद्मश्री अशोक सराफ से और रविवार सुबह मरीन ड्राइव में नागरिकों से संवाद करेंगे।

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई भाजपा मुंबईकरों के सुझावों और अपेक्षाओं को जानने के लिए घर-घर जाकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘आवाज़ मुंबईकरों की, संकल्प भाजपा का’ के माध्यम से एक व्यापक तीन दिवसीय अभियान चलाने जा रही है।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक अमित साटम ने बताया कि यह अभियान पूरे मुंबई में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार (31 अक्टूबर, 1 नवंबर और 2 नवंबर) को बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा।विधायक अमित साटम ने आगे बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों की राय के आधार पर मुंबई के बहुमुखी विकास के लिए आगामी नीतियों और गतिविधियों की योजना बनाना है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर, रेलवे स्टेशन, कॉलेज परिसर और समाज के हर वर्ग के लोगों से संपर्क कर उनके सुझाव जानेंगे।

विधायक अमित साटम ने यह भी कहा कि इन गतिविधियों को ‘घर चलो अभियान’ की तर्ज पर लागू किया जाएगा और प्रतिष्ठित नागरिकों, छात्रों और आम मुंबईकरों के साथ सीधा संवाद किया जाएगा। मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक अमित साटम शुक्रवार सुबह 6.30 बजे नेशनल पार्क का दौरा करेंगे। वह रविवार सुबह 6.30 बजे मरीन ड्राइव का दौरा करेंगे. साथ ही शुक्रवार को दोपहर 3 बजे वह जाने-माने अभिनेता पद्मश्री अशोक सराफ से मुलाकात करेंगे और इस पहल के बारे में चर्चा करेंगे।

मुंबई भाजपा का यह तीन दिवसीय अभियान मुंबईकरों की भागीदारी से मुंबई के विकास का नया संकल्प पेश करेगा।इससे पहले विधायक अमित साटम ने ‘आवाज मुंबईकरों की, संकल्प भाजपा का’ अभियान के तहत हमाल बंधुओं, सफाई कर्मचारी, डब्बेवाले, आदिवासी बंधुओं आदि से बातचीत कर उनके सुझाव और राय जाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

स्कूल से महज 5 मीटर दूरी पर प्रस्तावित पेट्रोल पंप का विरोध, ऑक्ट्रॉय नाका की 18 एकड़ जमीन का सुझाया गया विकल्प।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुलुंड पूर्व स्थित ऑर्किड इंटरनेशनल...

चिंकू पठान और आरिफ भुजवाला के एमडी ड्रग्स व्यापार का नया डॉन कौन ?

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में डोंगरी इलाके से एमडी...

तड़ीपार आरोपी के पास 55.9 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, पवई पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता पवई पुलिस ने तड़ीपार किए...

मुंबई के स्कूलों में भौतिक सुविधाओं की जांच के लिए 89 पद खाली, आशिष शेलार ने तत्काल भर्ती के दिए निर्देश।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र के सरकारी,...