मुंबई मनपा में अधिकांश प्रभाग समितियों पर भाजपा और शिवसेना (उबाठा) का वर्चस्व स्पष्ट।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

महानगरपालिका चुनावों के नतीजों के बाद यह साफ हो गया है कि महापालिका की विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों में शिवसेना की तुलना में भाजपा और शिवसेना (उबाठा) की सदस्य संख्या अधिक है और इन्हीं दलों का वर्चस्व रहेगा। महापालिका की कुल 18 प्रभाग समितियों में से नौ में भाजपा के पार्षदों की संख्या अधिक होने के कारण वहां भाजपा का दबदबा रहेगा।

एक प्रभाग समिति में भाजपा और कांग्रेस की सदस्य संख्या बराबर है, जबकि शिवसेना और एआईएमआईएम (एमआईएम) ने एक-एक प्रभाग समिति में बढ़त हासिल की है।एम पूर्व प्रभाग समिति में एमआईएम के पार्षदों की संख्या अधिक होने से इस समिति की कमान उनके हाथों में रहेगी। वहीं कुर्ला एल वार्ड में शिवसेना के पार्षद अधिक होने के कारण उस प्रभाग समिति पर शिवसेना का नियंत्रण रहेगा।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना के कुल 29 पार्षद होने के बावजूद पार्टी केवल एक ही प्रभाग समिति में बढ़त बना पाई है। इस चुनाव में एमआईएम के आठ पार्षद निर्वाचित हुए हैं।कोटा और तय किए गए फार्मूले के अनुसार स्थायी समिति सहित अन्य प्रमुख समितियों पर भाजपा का वर्चस्व रहेगा, उसके बाद शिवसेना (उबाठा) का स्थान होगा। 18 प्रभाग समितियों (25 वार्डों के समूह) में से नौ में भाजपा के पार्षदों की संख्या अधिक होने से ये समितियां भी भाजपा के नियंत्रण में होंगी।

इसके अलावा ए, बी और ई प्रभाग समितियों में भाजपा और कांग्रेस के चार-चार पार्षद हैं, जबकि अन्य दलों के पार्षद संख्या में कम हैं।शेष समितियों में से पांच पर शिवसेना (उबाठा) की बढ़त मानी जा रही है। इनमें एफ दक्षिण और एफ उत्तर, जी दक्षिण और जी उत्तर, एच पूर्व और एच पश्चिम तथा के उत्तर प्रभाग समितियां शामिल हैं, जहां उबाठा के पार्षदों की संख्या अधिक है।कुर्ला एल वार्ड प्रभाग समिति में शिवसेना के पांच पार्षद होंगे।

इसके बाद शिवसेना (उबाठा) के चार, कांग्रेस के तीन, भाजपा के दो और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के दो पार्षद सदस्य होंगे। वहीं एम पूर्व वार्ड में एमआईएम के आठ पार्षद निर्वाचित हुए हैं, जिससे उस प्रभाग समिति में उनकी सदस्य संख्या सबसे अधिक रहेगी। यहां शिवसेना के चार, भाजपा के दो और शिवसेना (उबाठा) के दो पार्षद भी चुने गए हैं। इस तरह 18 प्रभाग समितियों में से केवल दो में शिवसेना और एमआईएम को बढ़त मिली है।

मुंबई से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कुल छह पार्षद चुने गए हैं। एफ दक्षिण, एफ उत्तर, जी उत्तर, के उत्तर, पी पूर्व-पश्चिम, एस और टी (मुलुंड) प्रभाग समितियों तथा एन प्रभाग समिति में मनसे का एक-एक पार्षद सदस्य रहेगा। समाजवादी पार्टी के भी दो सदस्य विभिन्न प्रभाग समितियों में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के तहत ज्योतिरादित्य इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली।

मुंबई वार्ता संवाददाता देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान...