श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका अधिकारी एवं कर्मचारियों को दीपावली – २०२५ के लिए ३१ हजार रुपये सानुग्रह अनुदान बृहन्मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने जाहीर किया है।


दीपावली – २०२५ हेतु महानगरपालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पहले के अनुसार सानुग्रह अनुदान देने का निर्णय महानगरपालिका आयुक्त तथा प्रशासक भूषण गगराणी ने घोषित किया है।


सानुग्रह अनुदान राशि इस प्रकार रहेगी:-
१. महानगरपालिका अधिकारी / कर्मचारीः रुपये ३१,०००/-
२. अनुदान प्राप्त निजी प्राथमिक स्कूल शिक्षक / शिक्षकेतर कर्मचारीः रुपये ३१,०००/-
३. महानगरपालिका प्राथमिक स्कूल एवं अनुदान प्राप्त निजी प्राथमिक विद्यालय शिक्षण सेवकः रुपये ३१,०००/-
४. माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक / शिक्षकेतर कर्मचारी (अनुदानित/विनाअनुदानित): रुपये ३१,०००/-
५. माध्यमिक विद्यालय शिक्षण सेवक (अनुदानित/विनाअनुदानित): रुपये ३१,०००/-
६. अध्यापक विद्यालय अधिव्याख्यात / शिक्षक कर्मचारी- (अनुदानित/विनाअनुदानित): रुपये ३१,०००/-
७. अध्यापक विद्यालय शिक्षण सेवक (पूर्ण समय) (अनुदानित/विनाअनुदानित): रुपये ३१,०००/-
८. सामाजिक स्वास्थ्य स्वयंसेविका (CHV): भाऊबीज भेट रुपये १४,०००/-
९. बालवाडी शिक्षिका / मददगार – भाऊबीज भेट रुपये ०५,०००/-
महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने महानगरपालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभेच्छा दी।


