मुंबई में अवैध नशीली कफ सिरप की बिक्री का भंडाफोड़, 26 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार।

Date:

■ बांद्रा यूनिट की कार्रवाई; 20 बोतल विनसेरेक्स कफ सिरप जब्त, कीमत करीब 24 हजार रुपये

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

बृहन्मुंबई पुलिस की अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष (एएनसी) की बांद्रा यूनिट ने अवैध रूप से नशीले पदार्थ की बिक्री करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कोडीन फॉस्फेट और ट्रिप्रोलिडीन एचसीएल युक्त विनसेरेक्स (WINCEREX) कफ सिरप की 20 बोतलें बरामद की हैं। जब्त सिरप की अनुमानित कीमत 24,000 रुपये बताई गई है।


पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को बांद्रा यूनिट की पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि बांद्रा के सुुभाषचंद्र भोस को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, बी विंग, मुकुंद नगर, संत रोहिदास मार्ग, धारावी, मुंबई-17 के सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति कोडीन फॉस्फेट मिश्रित नशीली कफ सिरप की बोतलें बेचने के लिए लेकर आने वाला है।


सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसकी पहचान फैसल जाहांगीर खान (26) के रूप में हुई। उसके पास से 100-100 मिलीलीटर की 20 बोतल विनसेरेक्स कफ सिरप बरामद की गईं।


पुलिस के मुताबिक, बरामद सिरप में Codeine Phosphate और Triprolidine HCl जैसे घटक मौजूद हैं और इनका अवैध इस्तेमाल नशीले पदार्थ के तौर पर किया जा सकता है। पुलिस ने बरामद माल को जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।


यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कृष्णकांत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त पौर्णिमा चौगुले और एएनसी के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।


कार्रवाई का नेतृत्व बांद्रा यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक विशाल चंदनशिवे ने किया। पुलिस टीम ने आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को नशीली कफ सिरप कहां से मिली तथा वह इसे किन लोगों को बेचने वाला था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

डेंगू लार्वा की जांच के दौरान BMC कर्मचारी की मौत, BDD चॉल में हुआ हादसा।

मुंबई वार्ता संवाददाता भोईवाड़ा स्थित बीडीडी चॉल नंबर...