मुंबई में कोडीन फॉस्फेट मिश्रित कफ सिरप की तस्करी का पर्दाफाश, 367 बोतलों के साथ आरोपी गिरफ्तार।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की आजाद मैदान यूनिट ने प्रतिबंधित कोडीन फॉस्फेट मिश्रित कफ सिरप की तस्करी के मामले में एक आरोपी सरदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 367 बोतलें बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख 67 हजार रुपये बताई गई है।


पुलिस के अनुसार, आजाद मैदान यूनिट की टीम ने 3 सितंबर 2026 को रात करीब 10:50 बजे कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। यह कार्रवाई मोची वाडा, ईझाइल मोहल्ला, मस्जिद बंदर रोड, पायधुनी, मुंबई-400009 इलाके में की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 8(क) के साथ 21(क) के तहत मामला दर्ज किया है।


■ काफी समय से कफ सिरप की तस्करी में शामिल होने का संदेह


पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पिछले कुछ समय से कोडीन फॉस्फेट मिश्रित कफ सिरप की बोतलों की तस्करी कर रहा था। अंमली पदार्थ विरोधी दस्ते को उसकी गतिविधियों के संबंध में जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पास मौजूद सामान की जांच की। तलाशी के दौरान 367 बोतलें कोडीन फॉस्फेट मिश्रित कफ सिरप बरामद हुईं। पुलिस ने इन सभी बोतलों को पंचनामा बनाकर जब्त कर लिया।


अधिकारियों ने बताया कि मामले की तकनीकी और गहन जांच की जा रही है। जांच का उद्देश्य कफ सिरप की आपूर्ति कहां से हुई, इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाना है।

■ वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई


यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) कृष्णकांत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त पौर्णिमा चौगुले-श्रीगी तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हिरेडेकर के मार्गदर्शन में की गई।


आजाद मैदान यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक शैलेश सूर्यवंशी के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक प्रमोद आव्हाड, पुलिस उपनिरीक्षक राम लिंगे सहित पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई उपनगर में हेरोइन बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 64.60 लाख रुपये की हेरोइन जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई और उपनगरों में मादक...

लोअर परेल की सेंच्युरी मिल जमीन 30 साल के लिए लीज पर देने का विरोध, कांग्रेस ने उठाए सवाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता लोअर परेल स्थित सेंच्युरी मिल की...

दहीहंडी उत्सव: 22 गोविंदा घायल, 21 को इलाज के बाद मिली छुट्टी; एक का उपचार जारी।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय दहीहंडी उत्सव के दौरान घायल हुए...