मुंबई में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, 1.53 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई पुलिस की मादक पदार्थ विरोधी शाखा की वरली यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 153 ग्राम कोकीन, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 53 लाख रुपये बताई गई है, बरामद की गई।

एक अन्य मामले के अंतर्गत आजाद मैदान यूनिट ने 68 ग्राम एमडी समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थ विरोधी कक्ष, वरली यूनिट की टीम मुंबई शहर में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री, आपूर्ति और भंडारण करने वालों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान जांच दल को भारत पेट्रोलियम कंपनी, वाडीबंदर, मुंबई के पास एक नाइजीरियाई व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली।


सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 153 ग्राम कोकीन बरामद हुई। जब्त कोकीन की बाजार कीमत 1,53,00,000 रुपये आंकी गई है।
इस मामले में डोंगरी पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 73/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8(सी) सहपठित धारा 21(सी) के तहत कार्रवाई की गई है। मामला 9 अगस्त 2026 को दर्ज किया गया बताया गया है।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह कोकीन कहां से लेकर आया था तथा इसे मुंबई में किसे पहुंचाया जाना था।


मादक पदार्थ विरोधी कक्ष की मुंबई पुलिस उपायुक्त पौर्णिमा चौगुले-श्रीगी, सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हिरेडेकर के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई वर्ली यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष साळुंके की टीम ने की है ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

IIT बॉम्बे की दो कैंटीन बंद, FSSAI लाइसेंस के बिना चल रही थीं; 7 रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन...