मुंबई में हत्या की तीन सनसनीखेज घटनाएं: मलबार हिल में महिला की गला घोंटकर हत्या, ट्रॉम्बे में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गोरेगांव में नाले से शव बरामद।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

रविवार को मुंबई में हत्या और संदिग्ध मौत की तीन अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई। मलबार हिल में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर सोने की चेन लूट ली गई, ट्रॉम्बे के चिता कैंप में मंदिर के आर्थिक विवाद में बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या कर दी गई, जबकि गोरेगांव पश्चिम में एक नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

■ मलबार हिल में महिला की हत्या, किरायेदार गिरफ्तार


मलबार हिल के नेपियन सी रोड स्थित शिमला नगर बस्ती में रहने वाली ज्योति पवार (55) का शव शनिवार को उनके घर से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद मलबार हिल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


ज्योति पवार घरों में काम करती थीं। शनिवार को उनके परिजनों ने कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उनकी बेटी एकता जाधव, जो दहिसर में रहती हैं, को चिंता हुई। परिजन जब घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खोलने पर ज्योति पवार मृत अवस्था में मिलीं और उनके गले पर चोट के निशान थे।


पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पड़ोसियों से पूछताछ की। जांच के दौरान घर में किराए पर रहने वाले मोहम्मद कैफ शेख (23) के बयान में विरोधाभास मिला। तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध कबूल कर लिया।


आरोपी ने बताया कि हाल ही में उसके छोटे कारोबार में भारी नुकसान हुआ था और वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसे पता था कि ज्योति पवार हमेशा सोने की चेन पहनती हैं। इसी लालच में वह किसी बहाने उनके घर में घुसा, गला घोंटकर उनकी हत्या की और सोने की चेन लेकर फरार हो गया। शहर छोड़कर भागने की कोशिश के दौरान पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।


■ ट्रॉम्बे में बीच-बचाव करने वाले युवक की हत्या


दूसरी घटना ट्रॉम्बे के चिता कैंप इलाके में हुई। यहां एक मंदिर के आर्थिक लेन-देन को लेकर शिवप्रसाद और हरिप्रसाद नामक दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान शरदकुमार नामक युवक बीच-बचाव करने पहुंचा, लेकिन दोनों भाइयों ने उसी पर हमला कर दिया।


आरोप है कि दोनों ने शरदकुमार पर पेवर ब्लॉक से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

■ गोरेगांव में नाले से मिला शव


वहीं, गोरेगांव पश्चिम के लिंक रोड स्थित एक नाले से रविवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि व्यक्ति की मौत हादसे में हुई या उसकी हत्या कर शव नाले में फेंका गया। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में 6 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेज बंद, IMD के ऑरेंज अलर्ट के बीच BMC का बड़ा फैसला।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा सोमवार,...

दंबोज की दुकान हो रही है ‘पैक!’

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता 2024 का चुनाव जीतने पर भावी मुख्यमंत्री...

संतों, मंदिरों और सनातन संस्कृति की रक्षा सुनिश्चित हो : माधवाचार्य महाराज।

मुंबई वार्ता संवाददाता श्रीटीलाद्वारा गाद्याचार्य मंगल पीठाधीश्वर श्री माधवाचार्य...