मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा सोमवार, 6 जुलाई 2026 के लिए मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई के सभी सरकारी, निजी और महानगरपालिका संचालित स्कूलों तथा कॉलेजों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।


IMD ने सोमवार को मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसी के मद्देनुसार BMC प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
हालांकि, सरकारी और निजी कार्यालय नियमित रूप से खुले रहेंगे और उनका कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा।
BMC ने नागरिकों से अपील की है कि यदि अत्यंत आवश्यक न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें तथा मौसम और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


