मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई में सोमवार सुबह मोनोरेल में तकनीकी खराबी आ जाने से यात्रियों को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा। घटना सुबह लगभग 7:16 बजे अंटोप हिल बस डिपो और जीटीबीएन मोनोरेल स्टेशन (वडाला) के बीच हुई।


मोनोरेल अचानक रुकने से करीब 15 से 20 यात्री डिब्बों के अंदर फंसे रह गए। जानकारी मिलते ही कंट्रोल रूम से राहत कार्य शुरू किया गया।सुबह 8 बजे तक सभी 17 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर दूसरी मोनोरेल में शिफ्ट कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट या घायल होने की सूचना नहीं है।




