मुंबई लोकल यात्रियों के लिए अलर्ट: रविवार को सेंट्रल और हार्बर लाइन पर 5 घंटे का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

वीकेंड पर घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे मुंबईकरों के लिए रेलवे प्रशासन ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। रविवार, 12 जुलाई 2026 को मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में मुख्य (मेन) और हार्बर लाइन पर इंजीनियरिंग एवं रखरखाव कार्यों के लिए 5 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। हालांकि, पश्चिम रेलवे पर दिन में कोई ब्लॉक नहीं रहेगा, जिससे वहां लोकल सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी।


सेंट्रल रेलवे पर मेगा ब्लॉक

समय: सुबह 10:55 बजे से दोपहर 3:55 बजे तक।
प्रभावित सेक्शन: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से विद्याविहार के बीच अप और डाउन स्लो लाइन।


यातायात व्यवस्था: इस दौरान सीएसएमटी से चलने वाली डाउन स्लो लोकल ट्रेनों को फास्ट लाइन पर चलाया जाएगा। ये ट्रेनें भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी तथा विद्याविहार से फिर अपने निर्धारित स्लो मार्ग पर लौटेंगी।


घाटकोपर से सीएसएमटी जाने वाली अप स्लो लोकल भी विद्याविहार से सीएसएमटी के बीच फास्ट लाइन पर संचालित की जाएंगी।

हार्बर लाइन पर सेवाएं रहेंगी प्रभावित

डाउन लाइन (सीएसएमटी–चुनाभट्टी/बांद्रा): सुबह 11:40 बजे से शाम 4:40 बजे तक ब्लॉक।
अप लाइन (चुनाभट्टी/बांद्रा–सीएसएमटी): सुबह 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक ब्लॉक।

इस अवधि में सीएसएमटी से वाशी, बेलापुर, पनवेल, बांद्रा और गोरेगांव के बीच चलने वाली सभी अप और डाउन हार्बर लोकल ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।
यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था


यात्रियों की सुविधा के लिए ब्लॉक के दौरान पनवेल और कुर्ला के बीच हर 20 मिनट पर विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
इसके अलावा, हार्बर लाइन के वैध टिकट या पास धारक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सेंट्रल रेलवे की मुख्य लाइन और पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेनों से भी यात्रा कर सकेंगे।


रेलवे प्रशासन ने कहा है कि पटरियों के रखरखाव और रेल संरचना की सुरक्षा के लिए यह मेगा ब्लॉक आवश्यक है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे रविवार को यात्रा से पहले बदले हुए समय और ट्रेन संचालन की जानकारी लेकर ही घर से निकलें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दहिसर की खदान में डूबने से दो युवकों की मौत, दमकल ने निकाला बाहर लेकिन अस्पताल में मृत घोषित।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई के दहिसर (पूर्व) स्थित केतकी...

‘अगर मंदिर में भ्रष्टाचार हो रहा है तो इससे गंदी बात कोई नहीं’, सुप्रिया सुले का भाजपा पर हमला।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...