दहिसर की खदान में डूबने से दो युवकों की मौत, दमकल ने निकाला बाहर लेकिन अस्पताल में मृत घोषित।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मुंबई के दहिसर (पूर्व) स्थित केतकी पाड़ा इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में खदान (क्वैरी) में डूबने से दो 19 वर्षीय युवकों की मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:26 बजे शेख खदान, केतकी पाड़ा में दो युवक करीब 10 से 15 फीट गहरे पानी में गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को बाहर निकालकर तत्काल बाबासाहेब डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर (बीडीबीए) शताब्दी अस्पताल पहुंचाया।


अस्पताल के डॉ. मंत्री (एएमओ) के अनुसार, दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित (ब्रॉट डेड) कर दिया गया।
मृतकों की पहचान पीयूष गुप्ता (19) और ओम अंकुश सिंह (19) के रूप में हुई है।


घटना दहिसर (पूर्व) के शेख खदान, केतकी पाड़ा क्षेत्र में हुई, जो संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के अधिकार क्षेत्र में आता है।
फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों और अन्य परिस्थितियों की जानकारी का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘अगर मंदिर में भ्रष्टाचार हो रहा है तो इससे गंदी बात कोई नहीं’, सुप्रिया सुले का भाजपा पर हमला।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...