मुंबई वार्ता संवाददाता

मुलुंड के खिंडीपाड़ा स्थित अमन नगर में रविवार को गैस लीकेज के कारण आग लगने से तीन लोग झुलस गए। घटना उस समय हुई जब एक तकनीशियन गैस से संबंधित रखरखाव (मेंटेनेंस) का काम कर रहा था।
सूचना के अनुसार, घटना की जानकारी शाम 5:36 बजे मिली। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग को लगभग 4:07 बजे पूरी तरह बुझा दिया गया।


घायलों को उपचार के लिए मुलुंड स्थित अग्रवाल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, तीनों की स्थिति का इलाज जारी है।
घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:
प्रमिला विश्वकर्मा (50 वर्ष) – लगभग 40 प्रतिशत झुलसीं।
आराधना विश्वकर्मा (24 वर्ष) – लगभग 20 प्रतिशत झुलसीं।
मोहम्मद (52 वर्ष) – लगभग 30 प्रतिशत झुलसे।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग गैस लीकेज के कारण लगी। मामले की जांच की जा रही है।


