रा. स्व. संघ के खिलाफ मुंबई में युवा कांग्रेस का तीव्र आंदोलन।

Date:

■ केरल के इंजीनियर आनंदू अजी की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग.

मुंबई वार्ता संवाददाता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिविर में यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाकर केरल के युवा आईटी इंजीनियर आनंदू अजी ने आत्महत्या करने की घटना पर युवा कांग्रेस ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की है। महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस और मुंबई युवा कांग्रेस ने आज दादर स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन के परिसर में जोरदार आंदोलन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा सरकार के खिलाफ तीव्र नारेबाजी की।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज मोरे और मुंबई युवा कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत शबरीन के नेतृत्व में किए गए इस आंदोलन में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की निंदा की। आंदोलन की भनक लगते ही पुलिस ने सुबह से ही तिलक भवन को चारों ओर से घेर लिया था, जिससे परिसर पुलिस छावनी में बदल गया था। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद युवा कांग्रेस के पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। लगभग एक घंटे तक चले आंदोलन के बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

इस अवसर पर बोलते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज मोरे ने कहा कि “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विकृत चेहरा इस प्रकरण से उजागर हुआ है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”मुंबई युवा कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत शबरीन ने कहा, “लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार पुलिस को आगे कर आंदोलन दबाने का प्रयास कर रही है, जिसका हम घोर विरोध करते हैं। केरल के इंजीनियर आनंदू अजी द्वारा लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर हैं, उनकी गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में छिपा उत्तर प्रदेश का फरार गैंगस्टर गिरफ्तार, यलो गेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस की यलो गेट पुलिस...

फडणवीस को केंद्र भेजने की तैयारी? संजय राउत का बड़ा दावा, शिंदे गुट पर भी साधा निशाना।

मुंबई वार्ता संवाददाता शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद...