मुंबई वार्ता संवाददाता

ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने 50 हजार रुपए रिश्वत के मामले में तुलिंज पुलिस स्टेशन के पुलिस सिपाही समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ठाणे एसीबी ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा 25 फरवरी को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार एक लोकसेवक ने शिकायतकर्ता को एमडी (लॉन्ग फॉर्म) बेचने की अनुमति देने के लिए 50,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। उक्त शिकायत के संबंध में 27 फरवरी को किए गए सत्यापन के दौरान पाया गया कि तुलिंज पुलिस स्टेशन के लोकसेवक पुलिस कांस्टेबल पांडुरंग विठ्ठल सांगले ने शिकायतकर्ता से किश्त के रूप में 50,000 रुपए प्रति माह की रिश्वत राशि की मांग की थी। 28 फरवरी को की गई ट्रैप कार्रवाई के दौरान लोकसेवक सांगले द्वारा शिकायतकर्ता से मांगी गई रिश्वत की राशि साक्षीदार की मौजूदगी में निजी व्यक्ति आदर्श गुप्ता को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है.


