सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

भंडारा पुलिस ने तुमसर के ड्राई क्लीनर्स पर छापेमारी कर 5 करोड़ रुपये की रकम जब्त की. स्थानीय एक्सिस बैंक मैनेजर समेत दिल्ली, उत्तराखंड, रायपुर, गोंदिया और भंडार के 9 लोगों को हिरासत में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक्सिस बैंक के मैनेजर द्वारा रुपये दुगुना करने के लालच में आकर बैंक को 5 करोड़ का चूना लगाने की घटना सामने आई है. बैंक से निकाली गई पूरी रकम तुमसर के इंदिरानगर स्थित राजकमल ड्राईक्लीनर्स में रखी गई थी। एक्सिस बैंक के मैनेजर गौरीशंकर बावनकुले को दिल्ली, उत्तराखंड, रायपुर, गोंदिया के एक गिरोह ने 5 करोड़ के बदले 7 करोड़ रुपए देने का लालच दिया था। इस झांसे में आए मैनेजर ने यह रकम बैंक से निकाल ली।
हालांकि, भंडारा जिले के पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन को इसकी सूचना मिली और उन्होंने पुलिस की मदद से राजकमल ड्राई क्लीनर्स पर छापा मारा। पुलिस ने पूरे 5 करोड़ की रकम जब्त कर ली है. भंडारा पुलिस को पूरी रकम गिनने के लिए बैंक की नकदी गिनने वाली मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा। भंडारा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में 5 करोड़ की रकम जब्त की गई है और बैंक मैनेजर समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है.


