रेलवे यात्रियों की समस्याओं के निवारण के लिए बोरीवली में विशेष उपक्रम: विधायक संजय उपाध्याय सुनेंगे समस्याएं।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


बोरीवली विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय उपाध्याय ने रेलवे यात्रियों की समस्याओं, दिक्कतों और सुझावों को सीधे जानने के लिए एक विशेष उपक्रम की शुरुआत की है। इस पहल के तहत विधायक खुद तय तारीखों और स्थानों पर उपस्थित रहकर यात्रियों की समस्याएं सुनेंगे और उनका उचित समाधान कराने के लिए संबंधित विभागों से फॉलो-अप (पाठपुरावा) करेंगे।

■ कार्यक्रम का शेड्यूल और स्थान:

मंगलवार, 29 सितंबर
समय: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक
स्थान: बोरीवली पश्चिम रेलवे स्टेशन – प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 के बाहर


बुधवार, 30 सितंबर
समय: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक
स्थान: बोरीवली रेलवे स्टेशन – प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 और 2 के बीच


शनिवार, 03 अक्टूबर
समय: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक
स्थान: बोरीवली पूर्व रेलवे स्टेशन – प्लेटफॉर्म के बाहर

■ उद्देश्य और अपील:


इस उपक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकल और रेलवे यात्रियों की दैनिक समस्याओं का मौके पर संज्ञान लेना और उनका स्थायी समाधान निकालना है।
विधायक संजय उपाध्याय ने सभी रेलवे यात्रियों से विनम्र अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों के साथ निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित रहें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

म्हाडा के अतिक्रमण निर्मूलन कक्ष की सूचना व्यवस्था पर सवाल, आठ में से तीन बिंदुओं पर जवाब देने का दावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता म्हाडा के अतिक्रमण निर्मूलन कक्ष द्वारा...