रेल्वे ठेका विवाद को लेकर भाईंदर में प्रवासी युवकों ने ३ युवकों पर किया हमला।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मंगलवार (५ अगस्त) को भाईंदर पश्चिम रेलवे स्टेशन क्षेत्र में व्यावसायिक विवाद को लेकर ५-६ प्रवासी युवकों द्वारा तीन युवकों पर जानलेवा हमला करने की घटना घटी। पाँच-छह प्रवासी आरोपियों ने भूषण पाटिल, रूपेश पाटिल और नितेश पाटिल की पिटाई की, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तुरंत भाईंदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है।

इस घटना से इलाके में तनावपूर्ण माहौल है और मराठी एकीकरण समिति ने प्रवासियों के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया है। मराठी एकीकरण समिति ने चेतावनी दी है, “अब पुलिस का कोई डर नहीं है, प्रवासी गुंडे खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। अगर ऐसे गुंडों को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया, तो हम फिर से मार्च निकालेंगे।” कुछ दिन पहले मराठी के लिए भी एक मार्च निकाला गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ताओं को भाईंदर रेलवे स्टेशन पर एक काम का ठेका मिला था, जबकि संबंधित प्रवासी आरोपी का ठेका रद्द कर दिया गया था। आरोपी रेलवे के पश्चिमी मंडल कार्यालय में ठेका रद्द होने का कारण पूछने आए थे। तभी वहाँ मौजूद शिकायतकर्ताओं पर अचानक हमला हो गया। इस घटना का वीडियो अब सामने आया है। इसमें पाँच-छह युवक तीन लोगों की पिटाई करते साफ़ दिखाई दे रहे हैं। आरोपी युवकों के हाथों में धारदार हथियार थे और उन्होंने युवकों की बुरी तरह पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया।

इसके बाद युवकों को भायंदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।इस गंभीर घटना के बाद भायंदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जाँच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘जलसा’ के बाहर बिगड़ी फैन की तबीयत, अमिताभ बच्चन के ‘संडे दर्शन’ में मचा हड़कंप।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले...

यूनेस्को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ फिल्म’ के रूप में मुंबई की पहचान और मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : महापौर रितू तावड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका, यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क...

IPL प्रसारण में “सलाम मुंबई” पर विवाद, भाजयुमो ने उठाई “नमस्कार मुंबई” की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में आईपीएल मैचों के दौरान...