लोकार्पित हुई डॉ. दिनेशकुमार की काव्य कृति संविधान के शिल्पकार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के सांताक्रुज (पूर्व) के वकोला स्थित पब्लिक हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज सभागार में डॉ. दिनेशकुमार रचित खंड काव्य “संविधान के शिल्पकार” का लोकार्पण मुंबई विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के अध्यक्ष एवं रक्षा विशेषज्ञ वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय की अध्यक्षता में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित समाज की प्रबुद्ध विभूतियों के बीच संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि- संस्थापक हिंद सेवा परिषद पब्लिक स्कूल एवं जूनियर कॉलेज के मूर्धन्य विद्वान यज्ञ नारायण दुबे और वक्ता के रूप में मुंबई विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सचिन गपाट तथा समूह समाचार पत्र दैनिक ”संझा लोकस्वामी’’ मुंबई के कार्यकारी संपादक राकेशमणि तिवारी मौजूद रहे।

इस दौरान डॉ. सचिन गपाट एवं श्री तिवारी के साथ मुंबई के दादर स्थित कीर्ति कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी विभाग ( HOD) डॉ. अश्विनी द्विवेदी द्वारा पुस्तक पर अपना सारगर्भित मंतव्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसरपर सम्मानित अतिथियों में आरके कॉलेज के प्रबंधक आर के सर तथा नीलम पब्लिकेशन के निदेशक दिनेश वर्मा भी मौजूद रहे।

पुस्तक की प्रस्तावकी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश दुबे एवं संचालन साहित्य संगम संस्था के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ कवि पूर्व प्रधानाचार्य रामसिंह तथा अतिथियों का आभार विधि महाविद्यालय के निदेशक राजेश दुबे द्वारा प्रकट किया गया। काव्य पाठ करने वालों में रवि यादव समेत कल्पेश यादव ,जाकिर हुसैन रहबर, प्रोफेसर जेपी सिंह सहित लगभग 20 लोगों का नाम उल्लेखनीय रहा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने पालघर अस्पताल में शिवसेना पदाधिकारियों पर लगाए आरोपों की निंदा की।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के...

दहीहंडी उत्सव में 376 गोविंदा घायल, 53 अस्पताल में भर्ती; 286 को इलाज के बाद मिली छुट्टी।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय दहीहंडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड...