वसई में ‘कजरी महोत्सव-2026’ का शानदार आयोजनसुश्री संजोली पाण्डेय के लोकगीतों ने मोहा श्रोताओं का दिल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

संस्कार भारती प्रतिष्ठान व अभियान, मुंबई द्वारा वसई पूर्व स्थित रीजेंसी बैंक्वेट्स में ‘कजरी महोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। सावन की रिमझिम फुहारों और लोक संस्कृति की सुगंध से सराबोर इस सांस्कृतिक संध्या में अयोध्या से आईं सुप्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री संजोली पाण्डेय ने अपनी सुरीली आवाज और शानदार प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाराष्ट्र सरकार के पूर्व राज्य मंत्री, भाजपा मुंबई के उपाध्यक्ष एवं अभियान के अध्यक्ष अमरजीत मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने भारतीय लोक कलाओं, लोकगीतों तथा सावन से जुड़ी पारंपरिक सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए संस्कार भारती प्रतिष्ठान व अभियान के प्रयासों की सराहना की।‘सावन की रिमझिम में लोकगीतों की बहार’ थीम पर आयोजित इस महोत्सव में अयोध्या की सुप्रसिद्ध कजरी गायिका सुश्री संजोली पाण्डेय ने पारंपरिक एवं शास्त्रीय कजरी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनकी भावपूर्ण गायकी और मधुर स्वर ने ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दर्शकों ने सावन, विरह, प्रेम और लोकजीवन से जुड़े कजरी गीतों का भरपूर आनंद लिया।

महोत्सव में क्षेत्र की अनेक प्रमुख हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें प्रसिद्ध आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, वसई-विरार के प्रतिपक्ष नेता मनोज पाटिल, भाजपा नेता राजीव रतन मिश्रा, नगरसेवक अभय ककड़, नगरसेविका कल्पना नागपुरे, नगरसेविका पिंकी राठोड तथा समाजसेवक सुरेंद्र मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।संस्था की ओर से सभी विशिष्ट अतिथियों का शाल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। उपस्थित अतिथियों ने लोक संस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी तक पारंपरिक लोकगीतों को पहुंचाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था के सचिव एवं मुख्य आयोजक अखिलेश ज. मिश्रा ने सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों और कला प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सूत्रसंचालन महेश मिश्रा ने किया। महोत्सव को सफल बनाने में सह-आयोजक अशोक भाटिया, महेंद्र जोशी, रीता राधेश्याम शुक्ला, आर. एन. तिवारी सहित समस्त निवेदक मंडल का विशेष योगदान रहा।कजरी महोत्सव ने सावन की पारंपरिक लोकधुनों, संगीत और संस्कृति को एक मंच पर लाकर वसई में एक यादगार सांस्कृतिक संध्या का रूप ले लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में अवैध नशीली कफ सिरप की बिक्री का भंडाफोड़, 26 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार।

■ बांद्रा यूनिट की कार्रवाई; 20 बोतल विनसेरेक्स कफ...

डेंगू लार्वा की जांच के दौरान BMC कर्मचारी की मौत, BDD चॉल में हुआ हादसा।

मुंबई वार्ता संवाददाता भोईवाड़ा स्थित बीडीडी चॉल नंबर...