वाग्धारा सम्मान समारोह 4 जुलाई को तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल होंगे मुख्य अतिथि।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

‘वाग्धारा’ एवं ‘भारत एक्सप्रेस’ के संयुक्त तत्वावधान में 4 जुलाई को मुंबई में ‘वाग्धारा सम्मान समारोह-2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें साहित्य, संस्कृति, समाजसेवा, शिक्षा, पत्रकारिता, सिनेमा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल इस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। जबकि भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

‘वाग्धारा’ के अध्यक्ष डॉ. वागीश सारस्वत ने बताया कि कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बस्तर के डॉ. राजाराम त्रिपाठी को वर्ष 2026 का ‘वाग्धारा जीवन गौरव सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। वरिष्ठ फिल्म अभिनेता रज़ा मुराद तथा अभिनेता सचिन खेड़ेकर को ‘वाग्धारा नवरत्न सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।समारोह में ज्योतिष एवं संस्कृत के विद्वान आचार्य पवन त्रिपाठी को डॉ. शंकरलाल सारस्वत स्मृति वाग्धारा सम्मान प्रदान किया जाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक को नेत्रपाल सिंह स्मृति रेल सेवा सम्मान तथा मुंबई की नीता बाजपेई को संध्या पांडेय स्मृति वाग्धारा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिवपूजन शुक्ल (लोककला), डॉ. सदानंद भोसले (शिक्षा), डॉ. स्मृति त्रिपाठी (संगीत), डॉ. नामदेव गौडा (भाषा सेतु), डॉ. आलोक सोनी (समाजसेवा), मृत्युंजय बोस (पत्रकारिता) तथा स्वाति चौहान (मानव कल्याण) को वाग्धारा नवरत्न सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।विख्यात फिल्म कला निर्देशक जयंत देशमुख की अध्यक्षता वाली निर्णायक समिति ने देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का चयन किया है। समिति में वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्र, नरेंद्र कोठेकर, ओमप्रकाश तिवारी, गीतकार अरविंद शर्मा ‘राही’, नृत्यांगना दुर्गेश्वरी सिंह, टैरो कार्ड विशेषज्ञ आरती राजदान, कवयित्री नंदिता माजी शर्मा, अवधेश कुमार पांडेय, मनीषा जोशी, अभिनेता रवि यादव तथा अधिवक्ता भार्गव तिवारी शामिल थे।

डॉ. वागीश सारस्वत ने बताया कि वाग्धारा की स्थापना 10 अक्टूबर 1985 को साहित्य और संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से की गई थी। जनवरी 1990 में ‘उद्गार’ पत्रिका का प्रकाशन प्रारंभ हुआ, जिसने शीघ्र ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली। वर्ष 2007 में साप्ताहिक समाचार पत्र ‘वाग्धारा’ का प्रकाशन शुरू हुआ, जबकि वर्ष 2017 से राष्ट्रीय स्तर पर ‘वाग्धारा सम्मान समारोह’ का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि ‘वाग्धारा’ द्वारा समय-समय पर गोवा व्यंग्य महोत्सव, मुंबई व्यंग्य महोत्सव, कला महोत्सव तथा विविध विषयों पर राष्ट्रीय सेमिनारों का आयोजन भी किया जाता रहा है।

इस वर्ष आयोजित होने वाला ‘वाग्धारा सम्मान समारोह’ का दसवां संस्करण साहित्य, संस्कृति और समाज के विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 44 मुकदमे वापस लेने की सिफारिश, मंत्रिमंडल उपसमिति का फैसला।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक...

भाजपा दक्षिण मध्य मुंबई जिला के सचिव बने जयप्रकाश अग्रवाल।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को...