वार्ड 47 में शुरू हुआ 24×7 मानसून डिजास्टर कंट्रोल रूम, तेजिंदर सिंह तिवाना की पहल से नागरिकों को मिलेगी त्वरित सहायता।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मानसून के दौरान जलभराव, ट्रैफिक जाम, पेड़ गिरने और अन्य आपात स्थितियों में नागरिकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए वार्ड क्रमांक 47 के नगरसेवक तेजिंदर सिंह तिवाना ने अत्याधुनिक 24×7 मानसून डिजास्टर कंट्रोल रूम की शुरुआत की है। यह पहल “मदद का ठिकाना – तेजिंदर सिंह तिवाना” अभियान के तहत शुरू की गई है।


तेजिंदर सिंह तिवाना ने कहा कि वर्तमान समय में केवल पारंपरिक तरीकों से समस्याओं का समाधान संभव नहीं है। आधुनिक तकनीक, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और बेहतर समन्वय के जरिए नागरिकों तक तेज और प्रभावी सहायता पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उनका उद्देश्य समस्या की जानकारी मिलने और उस पर कार्रवाई शुरू होने के बीच के समय को न्यूनतम करना है।


उन्होंने बताया कि वार्ड 47 के छह संवेदनशील और जलभराव प्रभावित स्थानों पर वाई-फाई आधारित आधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाएगी, जिससे जलभराव, यातायात अवरोध, पेड़ गिरने या अन्य आपात स्थितियों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।


कंट्रोल रूम में प्रशिक्षित कर्मचारियों, आवश्यक मशीनरी और उपकरणों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बृहन्मुंबई महानगरपालिका, अग्निशमन विभाग, पुलिस, आपदा प्रबंधन, बिजली और स्वास्थ्य विभाग के साथ सीधे समन्वय की विशेष व्यवस्था भी की गई है, ताकि नागरिकों को समय पर सहायता मिल सके।


तिवाना ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल आपात स्थितियों में प्रतिक्रिया देना नहीं, बल्कि संभावित समस्याओं की पूर्व तैयारी और रोकथाम पर भी ध्यान केंद्रित करना है। संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी से संभावित संकट का पहले ही आकलन कर संबंधित विभागों को सूचित किया जा सकेगा।


उन्होंने कहा कि महानगरपालिका के प्रत्येक विभाग में कई वार्ड शामिल होने के कारण प्रत्येक क्षेत्र के लिए अलग आपात व्यवस्था उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए वार्ड 47 के लिए एक स्वतंत्र, प्रशिक्षित और समर्पित टीम को 24 घंटे सेवा के लिए तैयार रखा गया है।
इस कंट्रोल रूम के माध्यम से जलभराव, पेड़ गिरने, ट्रैफिक जाम, शॉर्ट सर्किट और अन्य आपात घटनाओं पर लगातार नजर रखी जाएगी तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


इस जनहितकारी पहल का उद्घाटन रविवार सुबह मलाड (पश्चिम) स्थित महाराणा प्रताप गार्डन के समीप मलाड लिंक रोड मेट्रो स्टेशन के नीचे आयोजित कार्यक्रम में श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर के कोषाध्यक्ष एवं भाजपा मुंबई के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी तथा पूर्व नगरसेविका जया सतनाम सिंह तिवाना के हाथों संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि मानसून के दौरान राहत और बचाव कार्य अब अधिक तेज, प्रभावी और समन्वित तरीके से संचालित किए जा सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में 58.478 किलो गांजा बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के...

मृणालताई गोरे फ्लाईओवर के विस्तार से घटेगा सफर का समय, ईंधन की भी होगी बचत : महापौर ऋतु तावड़े।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में मृणालताई गोरे फ्लाईओवर...

भारत के अतीत की व्याख्या का अधिकार किसे ?

प्रो. शांतिश्री धुलिपूडी पंडित (जेएनयू (JNU)/कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई वार्ता एक...