मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

मुंबई के विक्रोली में अल रेहमान इंग्लिश हाई स्कूल की तरफ से १२ वें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया.। इस अवसर पर दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट क्रमांक पाने वाले छात्रों को शिवसेना के सांसद संजय दीना पाटिल, राजूल संजय पाटिल, अल रेहमान इंग्लिश हाई स्कूल के चेयरमैन अब्दुल रेहमान अंसारी, मुंबई उत्तर के शिक्षा अधिकारी मुश्ताक शेख, पूर्व नगरसेवक धनंजय दादा पिसाल व अन्य अतिथियों के हाथों से पुरस्कार दिए गए।
इस अवसर पर युवा सेना मुंबई की को-ऑर्डिनेटर राजूल संजय पाटिल ने स्कूल मैनेजमेंट, टीचर्स और स्टूडेंट्स को इस शानदार कार्यक्रम के आयोजन पर मुबारकबाद दी और कहा कि, “विक्रोली इलाके में माइनोरिटी के लिए बनाए गए इस स्कूल से बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल कर के भविष्य में अपने इलाके, शहर, राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।”
अल रेहमान इंग्लिश हाई स्कूल के फाउंडर और चेयरमैन अब्दुल रेहमान अंसारी ने कहा कि, “हमारा ख्वाब था की हम एक ऐसा स्कूल बनाए जहां बच्चों को अच्छी तालीम दी जा सके और उन में आत्मविश्वास पैदा किया जा सके.”
हर साल की तरह इस साल भी स्कूल के एनुअल डे का आयोजन श्री सिद्धिविनायक स्कूल में किया गया ,जिसमे अलग अलग स्टैंडर्ड के बच्चों ने खूबसूरत पर्फोर्मंस दिया और दसवीं में टॉप करने वाले बच्चों को अवार्ड्स से नवाजा गया. ख़ास बात यह है की स्कूल के अच्छे पर्फोर्मंस के लिए टीचर्स और अन्य स्टाफ ने खूब मेहनत की जिसकी वजह से आज इस प्रोग्राम का शानदार तरीके से आयोजन हो स्का।


