श्री गौरी शंकर ग्राम सेवा मंडल का 111वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न . डॉ ओमप्रकाश दुबे ने सवा लाख रुपए का किया दान .

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल, मुंबई का १११वां स्थापना दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर डॉ शारदा प्रसाद शर्मा, प्रो, बिहारी लाल शर्मा, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष रामसेवक पाण्डेय, प्रबंध ट्रस्टी सुभाषचन्द्र उपाध्याय समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विगत वर्ष की बोहनी कर्त्री मिथिलेश दिनेशचन्द्र उपाध्याय ने मां सरस्वती का पूजन कर इस वर्ष के बोहनी कर्ता डॉ ओम् प्रकाश दुबे को अपना दायित्व सौंपा। उन्होंने सवा लाख रुपए का चेक संस्था अध्यक्ष रामसेवक पांडे तथा डॉ शारदा प्रसाद शर्मा को सौंपा। डॉ राधेश्याम तिवारी , सुधाकर उपाध्याय ,प्रो बिहारी लाल शर्मा, डॉ ओमप्रकाश दूबे ने बहुत ही सार गर्भित शब्दों में भावपूर्ण अभिव्यक्ति की।

अध्यक्ष राम सेवक पाण्डेय ने मंडल के संस्थापक पंडित शिवमूर्ति उपाध्याय, पंडित लापता प्रसाद उपाध्याय, ओंकार नाथ दूबे, सभाजीत पाण्डेय, लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, जगदीश प्रसाद मिश्र, हरिप्रसाद सिंह, गांव के प्रबंधक बाबू हरिहर सिंह, राम प्रमोद पाण्डेय, श्याम बिहारी मिश्र आदि के योगदान को स्मरण करते हुए उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। प्रबंध ट्रस्टी सुभाषचन्द्र उपाध्याय का संपूर्ण मंडल ट्रस्ट बोर्ड तथा सभागृह में उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत और सम्मान किया। उनके अथक प्रयासों को याद करते हुए दीर्घायु होने की कामना की गई।

कार्यक्रम का सुंदर संचालन आनंद सिंह ने किया। संचालन में सुनील पाण्डेय और राकेश उपाध्याय का भी सराहनीय सहयोग रहा। अंत में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आरआर उपाध्याय ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए मंडल की तरफ से आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

साकीनाका में निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा।

मुंबई वार्ता संवाददाता श्री जगन्नाथ मंदिर, साकीनाका अंतर्गत श्री...

नागपाड़ा में 26.50 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ 56 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल...

मुंबई के BKC स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल से बम की धमकी, तलाशी में कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी)...