विक्रोली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई श्री रामलीला उत्सव समिति की रामलीला।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

श्री रामलीला उत्सव समिति द्वारा आयोजित वर्ष 2025 का भव्य रामलीला महोत्सव सफलता पूर्वक संपन्न होने के उपलक्ष्य में रविवार को समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल के संयोजन में सागर पार्क, अमृतनगर, घाटकोपर (पश्चिम) में एक आभार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति की ओर से सभी दानदाताओं, भक्तजनों, सहयोगियों तथा पदाधिकारियों के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी वर्षों में भी इसी उत्साह, एकजुटता और श्रद्धा के साथ रामलीला महोत्सव को और अधिक भव्यता प्रदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति द्वारा प्रकाशित संकल्प पत्रिका का वितरण भी किया गया।

आभार बैठक में प्रमुख रूप से श्रीनाथ पांडेय, रामबिलास पाठक, दलजीत पांडेय, विमलेश मिश्रा, आदेश मिश्र, भोलानाथ मिश्रा, रत्नेश शुक्ल, बृजेश शुक्ला, अरविंद सी. शुक्ल, अरविंद के. शुक्ल, दिनेश सिंह, प्रदीप मिश्रा, राहुल शुक्ल, राजन सिंह, राजेश सिंह, पंकज सिंह, संदीप दुबे, नीरज शुक्ला, रामतीरथ शर्मा, रमापति यादव, अवधेश तिवारी, अशोक गुप्ता, अनिलेश मिश्रा, किशन शर्मा, विपिन सिंह, सद्भावना यादव, प्रेम तिवारी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल एवं आदेश मिश्र ने संयुक्त रूप से कहा कि जिस भाव, निष्ठा और सहयोग के साथ आप सभी रामभक्तों ने इस वर्ष महोत्सव को सफल बनाया, उसी प्रेम और एकता के साथ आगे भी जुड़े रहें। प्रभु श्रीराम की कृपा से यह परंपरा वर्ष-दर-वर्ष और अधिक उज्ज्वल व भव्य रूप में आगे बढ़े—यही हमारी मंगलकामना है।”

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मचल रहा मन कहने को कुछ वर्तमान की गर्दिश पर ।

पं0 राजीव पाठक/मुंबई वार्ता मचल रहा मन कहने को...