विमान दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए सुंदरकांड पाठ।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए मीरा भायंदर की प्रमुख धार्मिक और सामाजिक संस्था तीर्थराज प्रयाग पूर्वांचल फाउंडेशन द्वारा 14 जून की शाम को आरएनपी पार्क स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।

संस्था के अध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना से हम सभी अत्यंत दुखी हैं। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए संस्था द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायक मुकेश त्रिपाठी, रागिनी प्रजापति तथा उनकी पूरी टीम ने सुंदरकांड पाठ के बाद भजनों की प्रस्तुति की।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में जिला अध्यक्ष दिलीप जैन, नगरसेवक मदन सिंह, मंडल अध्यक्ष योगिता शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार अरुण उपाध्याय, पत्रकार राजेश उपाध्याय, समाजसेवी अरविंद उपाध्याय, संदीप अग्रवाल, प्रवक्ता शैलेश पांडे, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कमलेश पांडे, सुनील केसरी, शिवकुमार शुक्ला, हौसला प्रसाद शुक्ला, गुलाबचंद पाठक, हरिशंकर दुबे, रत्नाकर मिश्रा, विद्या शंकर चतुर्वेदी, बबलू राय, बृजेश पांडे, नीतू पूर्वी, नीता सिंह, रीता सिंह, अनिता राय, समाजसेवी राजेश्वरी शर्मा, रजनी चौहान, अनिल कनौजिया, योगेश दुबे, श्याम तिवारी, वीरेंद्र पाठक ,सुदामा यादव, राहुल राय, हरिप्रसाद पाठक, शिवप्रसाद बुद्धका, धीरज पांडे, नागेश जैसवाल, रजनी चौहान, प्रवीण शुक्ला, बीआर मिश्रा, मुन्ना तिवारी, अमरनाथ तिवारी, एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, हरिओम पांडे,अखिलेश तिवारी पांडा, रामप्रवेश तिवारी, सचिन सिंह, जीतू चौरसिया डब्लू सिंह, राकेश तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

अरुण तिवारी ने उपस्थित सभी लोगों का सम्मान कर सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

संतों, मंदिरों और सनातन संस्कृति की रक्षा सुनिश्चित हो : माधवाचार्य महाराज।

मुंबई वार्ता संवाददाता श्रीटीलाद्वारा गाद्याचार्य मंगल पीठाधीश्वर श्री माधवाचार्य...

मुंबई एयरपोर्ट पर 6 करोड़ रुपये का 4 किलो सोना बरामद, पैंट में छिपाकर दुबई से लाई थी महिला; DRI ने किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय...