सतीश सोनी/ मुंबई

कल्याण कोर्ट ने आरोपी विशाल गवली और उसकी पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वकील ने बताया कि मुख्य आरोपी को नौ दिन और उसकी पत्नी को दस दिन की पुलिस हिरासत मिल चुकी थी, जिसके दौरान पुलिस ने अपनी जांच लगभग पूरी कर ली है।
आरोपी के वकील ने कोर्ट में यह भी बताया कि उन्हें बार-बार धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस से सहायता मांगी है।कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।


