मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के पवई स्थित विहार झील में गुरुवार दोपहर एक 19 वर्षीय युवक के डूबने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना दोपहर 3:18 बजे बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अग्निशमन दल को मिली।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, डूबने वाले युवक की पहचान कैलाश सोमन (19 वर्ष) के रूप में हुई है। यह घटना बांगुरदागांव, फिल्टर पाड़ा, पवई स्थित विहार झील में हुई।
सूचना मिलते ही बीएमसी के मुंबई अग्निशमन दल (MFB) ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड स्टाफ भी शामिल हैं।
फिलहाल युवक की तलाश जारी है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


