शिक्षकों के साथ-साथ हम सभी की बच्चों को संवारने की जिम्मेदारी : मनोज तिवारी।

Date:

■ सतीश तिवारी द्वारा 5000 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित.

मुंबई वार्ता संवाददाता

जनपद के खुटहन थानांतर्गत स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर सानी में शनिवार को वरिष्ठ समाजसेवी सतीश जयकृष्ण तिवारी द्वारा आयोजित पांच हजार छात्रों को शिक्षण सामग्री किट वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सांसद, फिल्म अभिनेता व गायक मनोज तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे भविष्य के कर्णधार हैं। उन्हें संवार कर निखारने की जिम्मेदारी सिर्फ शिक्षकों पर ही नहीं, वल्कि हम सभी की है। जिस समाज और देश की भावी पीढ़ी उज्जवल नहीं है। उसका पतन निश्चित है।

कार्यक्रम से प्रभावित मनोज तिवारी ने कहा कि वे भी अपने गांव में इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे जिस क्षेत्र में जाना चाहे उन्हें उसी के अनुरूप शिक्षा और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। आगे उन्होंने गीत के माध्यम से कहा कि आज हमारे देश और सनातन धर्म को बाहर से खतरा नहीं है। देश के भीतर ही कुछ लोग हैं जो जाति पांति धर्म और मजहब के नाम पर देश और समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

विधायक रमेश मिश्र ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए मुख्य अतिथि से बदलापुर को जिला बनाए जाने में सहयोग करने की अपील किया। जिलाधिकारी डॉ दिनेश सिंह ने पर्यावरण और जल संरक्षण के बिषय में छात्रों को विधिवत समझाया। बीएसए गोरखनाथ पटेल ने सभी आगतो का स्वागत किया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनूप सिंह, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पाण्डेय, विन्ध्वासिनी उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल दूबे, भाजपा जिला मंत्री अवधेश यादव,शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, ब्लाक अध्यक्ष उमेश मिश्रा, कैलाशनाथ पाण्डेय सरपंच, पूर्व प्रधान संजय यादव,वैभव कृष्ण तिवारी, उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय ने किया। विपिन तिवारी ने आगतो के प्रति आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

प्रमोशन के 2 दिन बाद ही गिरफ्तार—पुलिस इंस्पेक्टर 28 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई।

मुंबई वार्ता संवाददाता पुणे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB)...

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...