सुदिप घोलप/मुंबई वार्ता

श्रावण मास के पावन अवसर पर, आज दूसरे सोमवार को सीबीडी सेक्टर 4 के प्राचीन नागेश्वर मंदिर में शिवभक्तों के लिए एक विशेष आयोजन किया गया। इस मौके पर समाजसेवक संजय ओबेरॉय ने सैकड़ों शिवभक्तों के बीच खिचड़ी और चाय का प्रसाद वितरित किया। श्रावण का दूसरा सोमवार भगवान शिव की भक्ति में डूबा हुआ था।


सीबीडी सेक्टर 4 स्थित प्राचीन नागेश्वर मंदिर में सुबह से ही शिवभक्तों का तांता लगा रहा। इस खास अवसर पर शिवभक्त और समाजसेवक संजय ओबेरॉय ने अपनी टीम के साथ मिलकर भक्तों के लिए खिचड़ी और चाय के प्रसाद की व्यवस्था की। मंदिर मे आये सैकड़ों शिवभक्तों ने इस भक्तिमय वातावरण में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में हर तरफ “हर हर महादेव” के जयघोष गूंज रहे थे। भ


क्तों ने इस आयोजन की सराहना की और संजय ओबेरॉय के इस सेवा कार्य को दिल से सराहा। श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है, और इस तरह के आयोजन भक्तों के उत्साह को और बढ़ाते हैं। संजय ओबेरॉय ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज सेवा के साथ-साथ भक्ति के इस पर्व को और भव्य बनाना है। जैसे-जैसे श्रावण मास आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मंदिरों में भक्तों की भीड़ और भक्ति का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। नागेश्वर मंदिर में आज का यह आयोजन इस बात का प्रतीक है कि भक्ति और सेवा का संगम कितना सुंदर हो सकता है।


