श्रावण मास पारायण मंडल द्वारा रूद्राभिषेक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

शिवसेवा श्रावण मास पारायण मंडल द्वारा आयोजित वार्षिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का भव्य समापन 10 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ 11 जुलाई को मुख्य यजमान पंडित सुशील पांडेय के कर कमलों द्वारा एवं आचार्य मातेश्वरी प्रसाद मिश्र जी के आचार्यत्व में विधिवत रूद्राभिषेक संकल्प के साथ हुआ। पूरे श्रावण मास के दौरान दिवा के सम्मानित कलाकारों ने भक्ति भाव से संगीत मय पाठ प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को शिवभक्ति में सराबोर किया।9 अगस्त को धार्मिक अनुष्ठानों के अंतर्गत श्री सत्यनारायण व्रतकथा, हवन और ब्राह्मण भोज का आयोजन हुआ। अगले दिन 10 अगस्त को कार्यक्रम के निर्विघ्न सम्पन्न होने के उपलक्ष में भव्य हर्षोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कलाकार बंधुओं ने भजन, लोकगीत, पारंपरिक कजरी और भक्ति संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया तथा अतिथियों व कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष आदरणीय सचिन चौबे द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम सेना दिवा के अध्यक्ष संतोष तिवारी, अनुराग चौबे, भूपेंद्र मिश्रा, देवराज तिवारी, अमित शुक्ला सहित टीम के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

आयोजकों ने उपस्थित श्रद्धालुओं, कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनते हैं। श्रद्धालुओं ने इसे दिवा के धार्मिक कैलेंडर का प्रमुख आयोजन बताते हुए अगले वर्ष भी इसी उत्साह से आयोजन की आशा व्यक्त की।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स के अनेक श्रमिकों ने राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन में किया प्रवेश।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राष्ट्रीय...

मुंबई उपनगर के पालक मंत्री को चांदिवली की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता चांदिवली विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को...

पिंगल से एआई (AI) तक: प्राचीन एल्गोरिदम के माध्यम से संज्ञानात्मक स्वतंत्रता की पुनर्प्राप्ति।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूडी पंडित( कुलगुरु/ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय/...