रवीन्द्र मिश्रा/मुंबई वार्ता

दहिसर पूर्व आनंद नगर स्थित मुंघ्रणेश्वर महादेव मंदिर में 11अगस्त सोमवार को शिवोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।


मुंघ्रणेश्वर महादेव मंदिर के ट्रस्टी महेश भाई जोशी से उपलब्ध जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों से मंदिर में शिवोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । शाम 5 बजे से रात 10बजे तक चलने वाले इस शिवोत्सव में भगवान शिव के विविध भजन कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे ।


यह कार्यक्रम कृष्णा म्यूजिकल इवेंट के राजू भाई सोनजी तथा उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा । इस अवसर पर गुजरात के युवा कथाकार कुणाल भाई गोर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है ।


मुंघ्रणेश्वर महादेव के प्रधान पुजारी आचार्य पंडित गोविंद महाराज जोशी बताते हैं कि इस मंदिर में पूरे श्रावण मास में भगवान शिव को विविध प्रकार के फूलों, फलों तथा सब्जीयों से उनका श्रृंगार किया गया था ।जिसे देखने भारी संख्या में श्रद्धालु एवं शिव भक्त इकट्ठा हो कर भोलेनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते थे ।
भक्तों का मानना है कि यह मंदिर जागृत होने से यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है । इसलिए मंदिर में हमेशा श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जाती है ।


