संतोष दिक्षित को मिली उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कमान।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

वरिष्ठ समाजसेवी तथा अभियान संस्था के कार्याध्यक्ष संतोष दीक्षित को भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का मीरा भायंदर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विधायक नरेंद्र मेहता तथा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि संतोष दिक्षित जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी की विचारधारा और संगठन को और मजबूत बनाने का काम करेंगे।

समझा जाता है कि आने वाले महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए श्री दीक्षित को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। संतोष दीक्षित ने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, विधायक नरेंद्र मेहता, पूर्व उपमहापौर हंसमुख गहलोत तथा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हैं ।

उन्होंने कहा कि वह पूरी ताकत के साथ पार्टी को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करने की दिशा में समर्पित भावना के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि महानगरपालिका चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपना महापौर बनाएगी। संतोष दीक्षित को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अनेक सामाजिक संगठनों तथा राजनीति से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में शुरू होगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मिलेगी आवाज।

मुंबई वार्ता संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

टीईटी पेपर लीक की गहन जांच हो, दोषियों को मिले कड़ी सजा: सांसद वर्षा गायकवाड़।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का प्रश्नपत्र...

जुहू के खुले नाले में गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत, फायर ब्रिगेड ने निकाला बाहर।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित...

भाटिया बाग गार्डन से 1.626 किलो गांजा बरामद, बिहार का 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता एमआरए मार्ग पुलिस ने अवैध रूप...