मुंबई वार्ता संवाददाता

गोराई मास्टर्स क्रिकेट क्लब आयोजित कोली आगरी एकता मंडल के 40+रबर बाॅल क्रिकेट स्पर्धा ‘समुद्र किनारी गोराई माऊली चषक 2025’ का आयोजन किया गया।


गोराई समुद्र किनारा, गोराई गांव बोरीवली (पश्चिम) में हुए इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी उपस्थित हुए और सभी ऊर्जावान खिलाड़ियों से मुलाक़ात कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस आयोजन में उन्होंने समाज के अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों को सम्मानित किया तथा वहां एकत्रित नागरिकों को संबोधित भी किया।
इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ कोली आगरी एकता समाज मंडल के अध्यक्ष मुकेश भंडारी,आदित्य भंडारी तथा दिवाकर म्हात्रे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


