मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह व डॉ आलोक सिंह के नेतृत्व में विशाल पद यात्रा निकाली गई। पद यात्रा अटरिया गाँव से प्रारंभ होकर गोपालापुर,रनापुर भरसथ आदि गांवों से होते हुए गौरीशंकर बाजार में पहुंची जहां एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया ।


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है उन्होंने कहा कि पटेल के नेतृत्व में ही भारत को आजादी मिली और देश को एकजुट किया गया।मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल धरती से आसमान की स्थिति को भांप लेते थे कहा अगर सरदार पटेल नही होते भारत का ऐसा भूगोल नहीं होता पटेल किसानों के मसीहा थे अंग्रेजों के समय भी किसानों के हक के लिए लड़ते थे।


इस अवसर पर डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित पद यात्रा का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना है। पद यात्रा में शामिल लोगों ने सरदार पटेल के जयकारे लगाए और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर पूर्व सांसद बी पी सरोज, मड़ियाहूं विधायक डॉ आर के पटेल, पूर्व विधायक सुषमा पटेल,ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह मंकु पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखड़ू , चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू,जितेन्द्र सिंह पिन्टू, सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह, जयेश सिंह, ने भी सम्बोधन किया कार्यक्रम के संयोजक स्कन्द पटेल,विनोद जायसवाल,डॉ चन्द्रेश सिंह, दिनेश सिंह, सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ आलोक सिंह ने किया।



जय हिंद, जय भारत