●भिवंडी मनपा स्वास्थ्य टीम द्वारा अनोखी पहल
मुंबई वार्ता संवाददाता/भिवंडी

वार्ड समिति क्रमांक तीन के अंतर्गत हनुमान टेकड़ी में देह व्यापार करने वाली महिलाओं की बस्ती में श्री साईं सेवा संस्थान की संस्थापक डॉ. स्वाति सिंह की पहल पर मनपा स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच की गई और आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ स्वास्थ्य शिक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण के बारे में जन जागरूकता पैदा की गई।
इस अवसर पर श्री साईं सेवा संस्था की डॉ. स्वाति सिंह ने यहां महिलाओं के लिए चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस पहल को सफल बनाने के लिए कार्यालय अधीक्षक किशोर पवार, सहायक कार्यालय अधीक्षक सर्वेश चव्हाण, बिट इंस्पेक्टर सूरज गायकवाड़, नारायण पाटिल, सुजीत भोईर, इंद्रपाल जाधव, जयेश जाधव ने कड़ी मेहनत की।
ज्ञात हो कि भिवंडी मनपा आयुक्त अनमोल सागर के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र सरकार द्वारा नियोजित 100-दिवसीय कार्य योजना कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रहा है।


