मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

उल्हासनगर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज उल्हासनगर शहर में विशेष स्वच्छता जनजागृति अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वधारिया जी के मार्गदर्शन में तथा पैनल क्रमांक 6 के पूर्व नगरसेवक मा. महेश सुखरामानी जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।


स्वच्छता ही सेवा मुहिम के अंतर्गत इस अभियान की शुरुआत यात्री निवास गार्डन से की गई। यह यात्रा नानक जीरा चौक, सेंटर हॉस्पिटल, रेड क्रॉस हॉस्पिटल, टेक बहादुर कॉलोनी, बाबा बेफिक्री चौक होते हुए पुनः यात्री निवास गार्डन पर संपन्न हुई।विशेष रूप से उल्लेखनीय यह रहा कि पूर्व नगरसेवक महेश सुखरामानी स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर सफाई कार्य में जुट गए। उनकी पहल से बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता अभियान से जुड़ गए।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि – “स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए।”अभियान में उल्हासनगर महानगरपालिका प्रशासन का भी विशेष सहयोग रहा। मनपा सहायक आयुक्त गणेश शिंपी, सहायक सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी मनीष हिवरे, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक एकनाथ पवार, दीपक उज्जैनवाल आरोग्य निरीक्षक विजय बेनवाल, रविंद्र बेनवाल, भरत खरात सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भारतीय सिन्धु सभा अध्यक्ष राजेश अमरनानी, अर्चना करणकार, माजी नगरसेविका सिवानी सिंह भारतीय जनता पार्टी मंडळ 3 महासचिव.समाजसेवक वाशु नानवानी, डॉ. बलराम कुमावत, गंगाराम शर्मा भी उपस्थित थे।


