मुंबई वार्ता /अंकित मिश्रा

मीरा-भाईंदर शहर में होने वाली मनपा चुनाव को लेकर सभी दलों ने मोर्चे बंदी शुरु कर दी हैं। इस क्रम में प्रभाग क्रमांक 10 से वरिष्ठ समाजसेविका एवं भाजपा महिला नेता ज्ञानमती मिश्रा उर्फ ज्ञानू दीदी के नेतृत्व में मीरा भाईंदर क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने विधायक नरेंद्र मेहता के मार्गदर्शन एवं प्रमुख उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं।यह सार्वजनिक पार्टी प्रवेश समारोह विधायक नरेंद्र मेहता के कार्यालय में आयोजित हुई।


इस दौरान नरेंद्र मेहता ने कहा कि सशक्त संगठन, मजबूत नेतृत्व और विकास की प्रतिबद्धता को देख युवा, महिला एवं विविध समाजघटक तेजी से भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं यह हमारे लिए गर्व की बात है।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, पूर्व उपमहापौर हसमुख गहलोत, जिला महामंत्री ज्ञानेंन्द्र सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा वैशाली भोईर, मंडल अध्यक्ष दीपक सावंत आदि उपस्थित थे।


