स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में रेखा की शानदार मौजूदगी, नई कास्ट से उठाया पर्दा.

Date:

वैभवी हंकारे, परम सिंह और सनम जौहर निभाएंगे लीड किरदार.

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

स्टार प्लस का फेवरेट शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ अब एक नया धमाकेदार चैप्टर लेकर आ रहा है, जिसमें सस्पेंस, रोमांस और जोरदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। प्यार, कुर्बानी और इमोशनल ड्रामे से भरी इस कहानी में अगले एपिसोड्स में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। किरदारों के रिश्तों में नई उलझनें और दिलचस्प मोड़ आने वाले हैं, जो दर्शकों को चौका देंगे। इस तरह से शो की ये नई कहानी फिर से सबका दिल जीतने का वादा करती है।

यह एक यादगार पल है, जब अपनी बेमिसाल खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के लिए मशहूर रेखा ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ के नए प्रोमो में अपनी खास मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। इस प्रोमो में शो की नई कास्ट का खुलासा किया गया, जिसे खुद एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने अपनी दिलकश और सुकून भरी आवाज़ में पेश किया। उनकी मौजूदगी ने इस प्रोमो को और भी खास और यादगार बना दिया है।

प्रोमो की शुरुआत एक दमदार सीन से होती है, जहां सनम जौहर (जो एक रॉकस्टार का किरदार निभा रहे हैं) स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं, और वैभवी हंकारे द्वारा निभाई गई तेजस्विनी उनकी परफॉर्मेंस को बड़े ही प्यार से देख रही हैं। जैसे-जैसे प्रोमो आगे बढ़ता है, रेखा की आवाज़ में बयां की गई अधूरे प्यार की दर्दभरी कहानी माहौल को इमोशनल बना देती है। सीन जैसे ही तेजस्विनी के टूटे दिल पर शिफ्ट होता है, रेखा की आवाज़ इस कहानी के ड्रामे और इमोशन्स को और गहराई देती है।

यह प्रोमो आने वाले शो के इमोशनल सफर की झलक दिखाता है।वैभवी हंकारे का किरदार तेजस्विनी ऐसी उलझन में फंसी है, जहां वो एक बेदिल शादी की जिम्मेदारी निभा रही है, लेकिन उसका दिल अब भी उसके पुराने प्यार के लिए धड़कता है। सनम जौहर का किरदार, जिसने अपने करियर के लिए तेजस्विनी को छोड़ दिया था, अब फिर उसकी जिंदगी में लौट आया है। उसकी वापसी पुराने जज्बातों को फिर से जिंदा कर देती है और तेजस्विनी अंदर ही अंदर टूटने लगती है। वहीं, परम सिंह का किरदार उसे जिंदगी में आगे बढ़ने का एक नया मौका देता है, लेकिन बीता हुआ प्यार उसे रोक लेता है। इस प्रोमो में तेजस्विनी की उस उलझन भरी कहानी को दिखाया गया है, जहां वो जबरदस्ती की शादी में फंसी है और उस प्यार का दर्द हर पल महसूस कर रही है, जो कभी उसका नहीं हो पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मनोज जरांगे के ₹500 करोड़ के दावे की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने बनाई एसआईटी, संजय राउत ने अमित शाह से ईडी जांच...

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन...