श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र ह्यूमन राइट कमिशन (MHRC) ने मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और पुलिस उपायुक्त संदीप जाधव को आगामी 29 सितंबर को एक ह्यूमन राइट भंग मामले में पेश होने का आदेश जारी किया है। कांदिवली पुलिस , MHRC द्वारा मांगे सीसीटीवी फुटेज देने में विफल रही है इसीलिए यह सम्मन जारी किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गत वर्ष 10 मई को पढ़ाई की फीस को लेकर विद्यार्थी पार्थ मेहर की मां रेखा मेहर का शिक्षक शुभम जयसवाल से विवाद हुआ। यही विवाद उस दिन थाने पहुंचा। रेखा मेहर ने पुलिस थाने में ही आधी फीस वापस करने की मांग की। शुभम ने फीस लौटाने से मना कर दिया। इस पर रेखा ने उसे सैंडल से मारा और वहां उपस्थित पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रवीण पाटिल ने शुभम को पट्टे से मारा।इस मामले में शुभम ने MHRC से न्याय के लिए गुहार लगाई है ।


इसी मामले की जांच के अंतर्गत MHRC ने पुलिस से 10 मई का पुलिस स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज मांगा था, जिसे पुलिस ने नहीं दिया है। और अब पुलिस आयुक्त देवेन भारती और पुलिस उपायुक्त संदीप जाधव को MHRC के समक्ष पेशी संबंधित सम्मन जारी किया गया है।



कानून सबसे उपर