श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

रविवार और सोमवार को किए गए दो अलग-अलग अभियानों में, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर मुंबई सीमा शुल्क क्षेत्र( कस्टम-III) के अधिकारियों ने नशीले पदार्थों और तस्करी के सोने से संबंधित महत्वपूर्ण जब्ती की है।


बैंकॉक से मुंबई आई फ्लाइट के एक यात्री के सामान की तलाशी के दौरान रू 10.509 करोड़ मूल्य का 10.509 किलो गांजा बरामद हुआ। इस यात्री को NDPS कानून के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है ।


एक अन्य मामले में मस्कट से मुंबई आए एक यात्री की तलाशी के दौरान रू 23.54 लाख का सोने का कड़ा और चैन बरामद किया गया है। इस यात्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।


