मुंबई में राज्य स्तरीय लोक लोक संसद जनप्रेरणा शिखर पुरस्कार समारोह का आयोजन।

Date:

■ कार्यक्रम में मराठी की मशहूर नायिका अलका ताई कुबल और के रवि दादा की मौजूदगी

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

समाज के प्रेरक व्यक्तित्वों को सम्मानित करने वाले राज्य स्तरीय लोकसभा जनप्रेरणा शिखर पुरस्कार समारोह 2025 का भव्य आयोजन गत दिनों मुंबई में मंत्रालय के सामने स्थित यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान सभागार में बड़े उत्साह के साथ हुआ।यह पुरस्कार समारोह क्रांति ग्राम विकास संस्था और विश्वनायक लोकसभा फाउंडेशन, महाराष्ट्रः बीड के सहयोग से युवा अध्यक्ष सुरेश यादव की संकल्पना पर आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ओम प्रकाश शेटे , अध्यक्ष – आयुष्मान भारत मिशन समिति, महाराष्ट्र राज्य;अभिनेत्री अलकाताई कुबल,अभिनेत्री डॉ. निशिगंधा वाड,और फिल्म अभिनेता रोहित कोकाटे, मशहूर समाज सेवक एवं पत्रकार एवं उद्यमी के. रवि दादा एडवोकेट शंकर चव्हाण, जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।इस समारोह में, महाराष्ट्र भिवंडी के प्रतिष्ठित व्यवसायी छगन पाटिल को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।इसके अलावा राज्य भर में विभिन्न क्षेत्रों में प्रेरक कार्य करने वाले समाजसेवियों, शिक्षकों, कलाकारों, उद्यमियों, पत्रकारों और संस्थाओं को “लोक संसद जनप्रेरणा शिखर पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुहासिनी केकाने, सूरज भोईर, सीईओ अन्वित दास और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।यह समारोह नेहरू युवा केंद्र (भारत सरकार) से संबद्ध क्रांति ग्राम विकास संस्था, बीड की पहल पर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि समुदाय को प्रेरित करने वाला ऐसा सम्मान समारोह महाराष्ट्र में कई नए उद्यमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं को एक नई दिशा देगा। अंत में आयोजक सुरेश यादव ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिल्ली स्थित लाल किला के पास हुआ ब्लास्ट , मुंबई समेत सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर हाई अलर्ट।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा...

द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मज़बूत करने के लिए आईएनएस सावित्री मोज़ाम्बिक पहुँची।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी भारतीय नौसेना का एक अपतटीय गश्ती...

आरे पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में आरे मिल्क कॉलोनी...

मनसे से गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं; नासिक की बैठक और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्थानीय निकाय चुनावों में महाराष्ट्र नवनिर्माण...