Date:

राष्ट्रीय परशुराम सेना का पद वितरण समारोह संपन्न, UGC नीतियों का विरोध

भायंदर। मुंबई वार्ता संवाददाता

राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा L.R. College, मीरा रोड परिसर में आयोजित पद वितरण समारोह भव्यता, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों, युवाओं और संगठन के पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार को नई दिशा देते हुए दीपक पांडेय ‘सुहाना’ को राष्ट्रीय युवा संयोजक एवं संस्कृति समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा अन्य कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न पदों पर नियुक्त कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव अविनाश पांडेय ने प्रभावशाली और ऊर्जावान अंदाज में किया, जबकि मंच पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, महाराष्ट्र अध्यक्ष सचिन चौबे और राष्ट्रीय महासचिव संजय शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने University Grants Commission की नीतियों का विरोध करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया और छात्र-युवा हितों की अनदेखी पर चिंता व्यक्त की, वहीं नगरसेवकों ने भी समाज और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि सुरेश मिश्रा ने अपनी ओजपूर्ण रचनाओं से वातावरण को प्रेरणादायक बना दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। साथ ही नगरसेवक उपाध्याय, प्रतिनिधि शैलेश पांडेय, अधिवक्ता राजकुमार मिश्रा, निशा, बाबुल दुबे, आचार्य आदि गणमान्यों ने अपने विचार रखें ।

इस अवसर पर अभिजीत पांडेय, दीपक पांडेय, अखिलेश तिवारी, संतोष शुक्ला, श्रवण पांडेय, मुन्ना तिवारी सुशील पांडेय,पवन पांडेय और संतोष तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा समाज सेवा, एकता और संगठन सुदृढ़ीकरण का संकल्प लिया गया, जिससे यह आयोजन संगठन के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला साबित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

स्थानीय नागरिकों की भागीदारी से विकसित हों उद्यान और मैदान : महापौर रितू तावडे।

मुंबई महानगरपालिका के एन विभाग क्षेत्र के उद्यानों और...

अवैध अप्रवासन पर कोई समझौता नहीं।

प्रो. शांतिश्री धुलिपुडी पंडित(जेएनयू (JNU)/ कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई वार्ता बौद्धिक और...