श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल की बांद्रा यूनिट ने रू 76.50 लाख की एमडी समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


ANC बांद्रा यूनिट को गुप्त जानकारी मिली थी कि कोई व्यक्ति नागपाड़ा इलाके में ड्रग्स की विक्री कर रहा है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसके पास से 307 ग्राम एमडी बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


