■ मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल की कार्रवाई.
श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल की घाटकोपर एवं वर्ली यूनिट ने कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 9.31 करोड़ की ड्रग्स बरामद की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई ANC वर्ली यूनिट ने ना.म. जोशी मार्ग पर गश्त के दौरान एक अफ्रीकी नागरिक को शंकास्पद हालात में देखा। उसे रोककर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 226 ग्राम कोकेन मिली। पुलिस ने तुरंत अफ्रीका के सेनेगल देश के नागरिक निगम डीएक को गिरफ्तार कर लिया।


ANC घाटकोपर यूनिट ने बांद्रा, पाली गाँव में गश्त के दौरान एक व्यक्ति, मयूरेश को संदेहास्पद हालात में देखा। पुलिस ने उसे रोककर कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान मयूरेश के पास से 248 ग्राम एक्सेटेसी गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने मयूरेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की।


पूछताछ के आधार पर 2 अन्य आरोपियों, शेख पिता- पुत्र को 6.544 किलो गांजा समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच बाधित न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए शेख पिता- पुत्र का नाम गुप्त रखा गया है।पुलिस आगे जांच कर रही है।
मुंबई पुलिस के सह पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बालकवडे, पुलिस उपायुक्त (ANC,मुंबई) नवनाथ ढवले, सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हीरडेकर के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई ANC घाटकोपर यूनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल ढोले एवं ANC वर्ली यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष सालुन्खे की टीम ने की है।



Very good