फेरीवालों की समस्या दूर होने तक रोड पर ही जनसंपर्क करेंगे नवनिर्वाचित विधायक संजय उपाध्याय।

Date:

श्रीश उपाध्याय/ मुंबई वार्ता

बोरीवली मे फेरीवालों की समस्या दूर करने की ओर पुलिस एवं मनपा प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए स्थानीय भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने अनोखा तरीका अपनाया है. उन्होंने फेरीवालों की तरह ही रास्ते पर ही अपना जनसंपर्क कार्यालय चलाने का निर्णय लिया है.

इस मामले के बारे में पूछने पर संजय उपाध्याय ने कहा,”बोरीवली विधानसभा में एस. वी. रोड पर गैर कानूनी तरीके से बैठने वाले फेरीवालों की वजह से बोरीवलीकर को हो रही समस्याओं को लेकर लोगों की लगातार शिकायत मिली रही है. आज के बाद यदि फेरीवाला बिना कोई पैसे भरे रोड पर बैठकर धंधा कर सकता है तो मैं भी अपने ऑफिस में नहीं बैठूंगा. कार्यालय के किराये पर खर्च नहीं करूँगा और बोरीवलीकर की समस्या को सुनने के लिए रोड पर बैठकर समस्या का निवारण करूँगा।

बोरीवली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वयं विधायक संजय उपाध्याय ने सड़क पर बैठकर पुलिस अधिकारियों को वास्तविक समस्याओं से अवगत कराया ओर तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आरबीआई की बड़ी कार्रवाई: मुंबई के सर्वोदय को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मुंबई...

राज ठाकरे पहले अपनी पार्टी संभालें, फिर प्रधानमंत्री को सलाह दें : नवनाथ बन।

मुंबई वार्ता संवाददाता भाजपा प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ...

धाकलेश्वर महादेव मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान महोत्सव ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता देश के प्रथम ज्योतिर्लिंग...