सोयाबीन खरीद के लिए स्थायी तंत्र स्थापित किया जाए- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

पणन विभाग द्वारा हर वर्ष सोयाबीन की खरीद की जाती है। इस खरीद को बिना किसी बाधा के सुनिश्चित करने के लिए विभाग को स्थायी तंत्र स्थापित करना चाहिए, ऐसे निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए।

सह्याद्री अतिथिगृह में पणन विभाग के 100 दिनों में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा मुख्यमंत्री फडणवीस ने ली, इस दौरान वे बोल रहे थे।मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि समृद्धि महामार्ग के किनारे स्थापित किए जाने वाले एग्रो हब, मैग्नेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत विकसित किए जाएं। इन स्थानों पर सभी सुविधाएं स्थापित की जाएं। उन्होंने इन एग्रो हब का खाका तैयार कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश भी दिया।

अगले वर्ष से राज्य में नवंबर में शुरू होने वाली सोयाबीन खरीद की तैयारी अक्टूबर में पूरी करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि किसानों का पंजीकरण भी अक्टूबर में पूरा किया जाए। सोयाबीन खरीद के लिए स्थायी रूप से स्थापित की जाने वाली व्यवस्था के मानदंड तय किए जाएं। इसमें सभी सुविधाओं का समावेश हो। बिना किसी बाधा के सोयाबीन खरीद जारी रहे ऐसी व्यवस्था स्थापित की जाए। राज्य के चारों विभागों में स्थापित किए जाने वाले एग्रो लॉजिस्टिक हब का प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

प्याज भंडारण के लिए प्याज शेड एक उत्तम विकल्प है और इसकी मांग भी अधिक है। इसलिए प्याज शेड की संख्या बढ़ाई जाए, ऐसे निर्देश भी मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस अवसर पर दिया।

कोंकण क्षेत्र में मछली के लिए और आदिवासी क्षेत्र में वहां के स्थानीय उत्पादन के लिए बाजार समिति स्थापित की जाएगी, यह जानकारी पणन मंत्री जयकुमार रावल ने दी।पणन विभाग का प्रस्तुतिकरण करते हुए विभाग के अपर मुख्य सचिव राजगोपाल देवरा ने नवी मुंबई में महाबाजार स्थापित करने की योजना की जानकारी दी। यह बाजार अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा और कम से कम दो सौ से ढाई सौ एकड़ जमीन में यह प्रोजेक्ट विकसित किया जाएगा। साथ ही राज्य के प्रत्येक तालुका में एक बाजार समिति स्थापित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने 7.49 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना किया जब्त; एयरपोर्ट स्टाफ समेत 6 गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय...

मुंबई महानगरपालिका के सभागार की बैठक व्यवस्था को लेकर एक भी शिकायत नहीं मिली।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुख्य सभागार...