चांदिवली में फिल्म “सत्यशोधक” का मुफ्त शो में 320 महिलाएं शामिल.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के चांदीवली विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 163 के जरीमरी स्थित मैक्सिस सिनेमा में आयोजित फिल्म “सत्यशोधक” ने सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व को एक नई दिशा दी।

कैलास आगवणे के नेतृत्व में यह आयोजन राजमाता जिजाऊ और क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले के विचारों और उनके संघर्ष को महिलाओं तक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास था।

फिल्म “सत्यशोधक” की स्क्रीनिंग ने सावित्रीबाई और ज्योतिबा फुले के प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्घाटन महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्याध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने किया और महिलाओं का सम्मान करते हुए उनके योगदान को सराहा। वहीं सांसद प्रो. वर्षा गायकवाड की उपस्थिति ने आयोजन को और प्रभावशाली बना दिया।

आरटीआई कार्यकर्ता और पत्रकार अनिल गलगली, कांग्रेस नेता तुषार गायकवाड, प्रभाकर जावकर, एनसीपी नेता बाबू बतेली, महिला तालुका अध्यक्ष राधिका पवार, रियाज़ मुल्ला, सुभाष गायकवाड, वनिता मुलिक, इफ्तेकार खान, अजीज खान, मोहसिन शेख और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति से यह कार्यक्रम और भी महत्वपूर्ण हो गया। राजावाड़ी की डीन डॉ भारती राजुलवाला, कुर्ला भाभा की डीन डॉ पद्मश्री अहिरे, साकीनाका की पुलिस उप निरीक्षक पूजा राऊत, रीना जगताप, आईटी इंजीनियर सुदर्शना जाधव, सुषमा धुरी, प्रा. सोनाली पवार, एड दुर्गा प्रवीण पुजारी, एल वार्ड सफाई विभाग की सुनीता पारकर, प्रणिती गोतेकर, प्रतीक्षा मठकर, वैशाली आदे, सविता गजरे, मनाली सुभाष गायकवाड, मंगला चव्हाण का सम्मान किया गया।

320 महिलाओं ने न केवल फिल्म का आनंद लिया, बल्कि इस आयोजन के माध्यम से जिजाऊ और सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा भी ली। यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनके योगदान को मान्यता देने की दिशा में एक अद्भुत पहल थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...

मुंबई बीजेपी में अनुशासन पर सख्ती: गैरहाजिर पार्षदों को चेतावनी, फंड रोकने तक की बात।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के...