मुंबई वार्ता संवाददाता

माँ शारदे सेवा संघ द्वारा वार्षिक महोत्सव पर माँ सरस्वती पूजन एवं चतुर्दश वसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया गया था.
इंदिरा नगर नं. 3,नाहूर रोड, मुलुंड प. में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. धर्मवीर सुधाकर राय एवं श्रीमती रौशनी राय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था .
इस अवसर पर डॉ. सचिन सिंह (अध्यक्ष – युवा ब्रिगेड असोसिएशन, मुंबई )का शाल, श्रीफल पुष्प गुच्छप्रदान कर सत्कार किया गया l इस महोत्सव में पूजन, संकीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन एवं महाप्रसाद वितरण किया गया l
इस अवसर पर मुलुंड के कई समाजसेवी एवं राजनेताओं का आगमन हुआ एवं सत्कार धर्मवीर राय द्वारा किया गया l


